
चाकुलिया : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भालुकबिंदा वन सुरक्षा समिति की महिलाओं ने पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में पीपल, बरगद और अन्य प्रजाति के कई पौधों का रोपण किया गया था. विगत दिनों कुछ शरारती तत्वों द्वारा समिति द्वारा जंगल में लगाये गये पौधों को उखाड़ दिया गया है. आज सुनसुनिया जंगल में पेड़ों की निगरानी करने पहुंची वन सुरक्षा समिति की महिलाओं की नजर जब रोपे गये पौधों पर पड़ी तो देखा कि रोपे गये पौधों में से कुछ पौधे गायब मिले. समिति की महिलाओं ने इसकी जानकारी पद्मश्री जमुना टुडू को दी. सूचना पाकर श्रीमती टुडु जंगल पहुंचकर वस्तु स्थिति का अवलोकन किया.पौधा ना पाकर दुख व्यक्त की. कहा कि महिलायें पर्यावरण संरक्षण के प्रति अथक प्रयास कर रही है वही कुछ शरारती तत्व महिलाओं की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं यह अत्यंत ही निंदनीय है. मौके पर महिलाओं ने जंगल में वन देवता की पूजा कर दोबारा पौधों का रोपन किया. महिलाओं ने वन देवता की पूजा कर आह्लान कर कहा कि वन देवता जंगल की सारी चीजें आपकी है, जंगल में रोपे गये पौधों को जिसने भी उखाड़ फेका है उसको दंड दे, अगर कोई जंगल से पौधा उखाड़ कर कही और रोपा है तो उसे क्षमा करने करे का अनुरोध किया है. मौके पर सुमित्रा महतो, लीलावती दास, राधिका महतो, रानी हांसदा, मंजू महतो, मानसिंह टुडु, पीरू हांसदा, हिमांशु दास समेत अन्य उपस्थित थे.




