गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र में स्थित जेकेएम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट सांइस एंड कॉमर्स सालबनी में एनएसएस के तहत सोमवार को वार्षिक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सुशांती कुमारी की अध्यक्षता में आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम को महाविद्यालय के द्वारा गोद लिए गए गांव घुटिया में सात दिनों तक कार्यक्रम चलाया जाएगा. जिसकी शुरुआत सोमवार को दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे घाटशिला अनुमंडलीय पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप टोप्पो और गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी उपस्थित थे. कुलदीप टोप्पो ने विद्यार्थियों को जागरूक रहने के लिए कहा और गलत दिशा में ना जाकर सही मार्ग पर चलने और खुद पर विश्वास करने की बात कही.(नीचे भी पढे)

गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी ने साइबर क्राइम से बचने के कुछ उपाय बताएं. राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ आर श्री कांतन नायर भी उपस्थित थे. सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया. बीएड की छात्रा कमलजीत कौर के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदीप टोप्पो ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की अनुमति दी. इन सात दिनों के वर्षिक विशेष शिविर के पहले दिन में महाविद्यालय के परिसर की साफ सफाई की गई. स्वागत भाषण एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर शांति कुमारी के द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ मौसमी महतो ने प्रेषित किया. (नीचे भी पढे)

कार्यक्रम का मंच संचालन बीएड छात्राएं कमलजीत कौर और दीप्ति कुमारी ने किया. कार्यक्रम को वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी व्याख्याता डॉ माही मार्डी, कविता धारा, दुली रानी मुर्मू, अनु मिश्रा, गीताश्री कालिंदी, विनिता टुडू, प्रामित सीट और सभी एनएसएस के स्वयंसेवक एवं सेविकाएं आदि का सहयोग रहा.



