चाकुलिया: चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर चौठिया गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मानुषमुड़िया गांव से पुआल लोड कर चाकुलिया आ रहे पिकअप वैन संख्या जेएच 01आर 9139 का अचानक टायर फट गया, जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गया.(नीचे भी पढ़े)
गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में वाहन का चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.लोग राहत कार्यों में जुट गए.



