जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. रेलवे ट्रैक के किनारे एक कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान उदय शंकर दानदू के रूप में हुई है, जिनके गले में रेलवे का आईडी कार्ड मिला. वे चाकुलिया बुकिंग ऑफिस में कार्यरत थे और वर्तमान में घाटशिला में रह रहे थे. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ड्यूटी से लौटते समय उनके आसनसोल लोकल ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना स्थल धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम बताया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेलवे कर्मी सनातन महतो मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.



