रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में पशुपालन विभाग के आदर्श ग्राम कर्मचारी शैलेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विभागीय कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का माहौल भावुक और गरिमामय रहा, जहां सहकर्मियों ने उनके लंबे सेवाकाल और योगदान को सराहा. कार्यक्रम में पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार (केवीओ), डॉ. असीम कुमार, डॉ. जोजो सहित विभाग के पूर्व कर्मचारी रामानंद राय और रामप्रसाद मंडल समेत कई लोग उपस्थित थे. मौके पर वक्ताओं ने शैलेंद्र कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से विभाग को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई. अंत में उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी.














