
गुड़ाबांदा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने निकाली झांकी
गुड़ाबांदा : 77वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा में धुमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों ने शानदार झांकी निकाली जो गुड़ाबांदा गांव का परिभ्रमण किया. स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शुभोजित मुंडा, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हांसदा, सहायक शिक्षक नव कुमार गिरि, दीपक कुमार मंगल, जगदीश चन्द्र माहली, बिजन कुमार मालिक, संतोष कुमार देहुरी, पीयूष कुमार धाउड़िया, कृष्ण हांसदा, कमलेश खेस, ननीगोपाल प्रधान, कालिकिंकर भुईया, विद्याधर साव, शिल्पा रानी पाल, नागराज मुर्मू, सुनाराम हांसदा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरुचरण मुंडा, वार्ड सदस्य रेखा मंडल, श्वेतवाहन मंडल सहित अनेक छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

गालूडीह में स्वतंत्रता दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कई प्रतियोगिता आयोजित – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गालूडीह बराज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मंगलवार को झंडोतोलन किया गया. इस दौरान विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. देशभक्ति डांस प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई. कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर वार्डन पिंकी कुमारी, जिला परिषद सुभाष सिंह, प्रबंधन समिति अध्यक्ष ललिता कर्माकर, शांति बारी, माधुरी महतो, संगीता हेंब्रम, स्वेता चक्रवर्ती, रुनु महतो, काजल रानी दास, सुष्मिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी मुंडा, काजल मुर्मू, नमिता माहली आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
तिरंगे के सम्मान में विद्यार्थियों ने निकाली रैली- स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों में देशभक्ति का रंग दिखा. हाथों में तिरंगा लिए बच्चे रैली के रूप में निकले और देशभक्ति के नारों से हर आने-जानेवालों को देशभक्ति के रंग में डूबों दिया. रैली बराज कॉलोनी होते हुए वापस विद्यालय पहुंची. (नीचे भी पढ़ें)

घाटशिला में स्वतंत्रता दिवस की धूम, आईसीसी के इकाई प्रमुख ने फहराया राष्ट्रीय झंडा – घाटशिला एवं इसके आसपास के क्षेत्र में 77वें स्वतंत्रता दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर अनुमंडल का मुख्य समारोह एचसीएल/ आईसीसी के द्वारा मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मंच पर एवं प्रशासन द्वारा घाटशिला राजस्टेट मैदान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में आईसीसी के महाप्रबंधक सह इकाई प्रमुख श्याम सुंदर सेठी ने परेड का निरीक्षण किया एवं ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी. इस मौके पर परेड में शामिल आईसीसी के सुरक्षाकर्मी संत नंदलाल, केंद्रीय विद्यालय सुरदा , कॉन्वेंट स्कूल मुसाबनी समेत अन्य स्कूली बच्चो की भूमिका काफी सराहनीय रही. इस मौके पर श्रवण कुमार झा, साकेत सिन्हा, प्रशांत कुमार, वीरेंद्र नारायण सिंह देव, जयंत उपाध्याय, एसके लोहरा समेत काफी संख्या में कंपनी के अधिकारी मौजूद थे. वही प्रशासनिक द्वारा घाटशिला के राजस्टेट मैदान में घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक एवं एचडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा परेड का आयोजन किया गया एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस मौके पर घाटशिला के अंचल अधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो, मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. वही मऊभंडार ओपी में मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार ने ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी. (नीचे भी पढ़ें)

रैफ 106 बटालियन ने आरएएफ कैंप में झंडे को दी सलामी जादूगोड़ा : पूर्ण निष्ठा व राष्ट्रीय भावना से देश की कानून व्यवस्था व आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल. यह बात सुंदरनगर स्थित रैफ के 106 बटालियन के कमांडेंट डॉक्टर निशित कुमार ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे. उन्होंने इस मौके पर 15 अगस्त को ऐतिहासिक महता पर प्रकाश डाला तथा आगे कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है. देश की गिनती अग्रणी विकासशील देशों की श्रेणी में की जाती है. विश्व परिमंडल में देश में भारत का नाम कई क्षेत्र में अग्रणी के रूप में लिया जाता है. इसके पूर्व कमांडेंट डॉक्टर निशित कुमार ने समारोह में 94 जवानों के नाम पढ़कर वीरो के प्रति सम्मानित भाव प्रकट किया. वही इस मौके पर बेहतर सेवा देने वाले जवानों को, सौर चक्र, पीपी एमजी, पीएमजी, समेत अन्य सम्मान से सम्मानित हुए. इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सच्चिदानंद मिश्र समेत राजपत्रित अधिकारी और जवान उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

पोटका में विभिन्न स्थानों पर हुआ झंडोतोलन, आदिवासी भवन करणडीह में बाबू माझी ने किया ध्वजारोहण : पोटका में जगह – जगह झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित की गई जहां विभिन्न दलों के नेताओं ने 77वें राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस मौके पर आदिवासी भवन करनडीह में 77वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष बाबू माझी ने झंडातोलन किया व आजादी के महत्ता से स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोगों को अवगत कराया. इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सलखु सोरेन, नारायण हांसदा, बंशीधर जामुदा, माधो सोरेन, जी मुर्मू, निरंजन सरदार, आनंद हेम्ब्रम, सोनिका मार्डी, लक्ष्मी सोरेन, जयंती टुडू, डेल्हो बास्के, रंजीत कुमार, रवि अदि उपस्थित थे. इसी तरह हाता स्थित सांसद कार्यालय में भाजपा अजजा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पोटका विधान सभा प्रभारी उपेंद्रनाथ सरदार ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर खेलाराम बेसरा, श्यामल प्रधान अमित पटनायक, सोमनाथ पाल सौरव मंडल, कल्याण मंडल, सत्य किकंर प्रधान, सुरज मंडल, संतोष भंज मंटु मंडल जगदीश गोप पूर्ण गोप जलधर सणकार शंकर, गोप चंदन माझी, शिबु बागती आदी उपस्थित थे. अंतिम कार्यक्रम सुंदर नगर में आयोजित की गई जहां यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब की ओर से झंडा तोलन का कार्यक्रम आयोजित की गई थी. यहां सुंदर नगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने झंडोतोलन किया. इस मौके पर संजय कुमार, पंकज कुमार रामा, अमित मिश्रा, गुरप्रीत सिंह भोगल समेत क्लब के सदस्यो ने हिस्सा लिया.



