बोकारो: बोकारो जिला के बेरमो में कथारा-गोमिया मुख्य सड़क के पास हजारी मोड़ पर अनियंत्रित होकर ऑटो नंबर जेएचबी 09 एबी -5104 सड़क के किनारे नाले में गिर गई. जिससे ऑटो चालक समेत दो यात्री बाल बाल बचे, किसी तरह की चोटें नही आई. घटना के बाद आस पास के लोग जमा हो गए. घायलों को नाले से निकाला गया. वहीं ऑटो चालक ने बताया कि वो गोमिया के तुलबुल अपने घर जा रहा था अचानक ब्रेक काम नही किया, जिसके कारण या घटना घटी.











