जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीगोड़ा इलाके में रंगदारी की मांग और रंगदारी नहीं देने पर मारपीट और तोड़फोड़ करने के खिलाफ गोलबंद दुकानदारों ने रोड जाम कर दिया. दुकानदार और यहां जमकर बवाल काटा और हंगामा किया. दुकानदारों का आरोप है कि उन लोगों के साथ अक्सर स्थानीय युवकों का एक समूह रंगदारी मांगता है और रंगदारी नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की जाती है. (नीचे भी पढ़े)

दुकानदारों का आरोप है कि उन लोगों द्वारा पुलिस को कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद वे लोग बाध्य होकर आंदोलन कर रहे हैं. काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा. मौके पर पुलिस पहुंची. लोगों को समझाया और आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जाएगी इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ.



