चाकुलिया: जमशेदपुर में मुफस्सिल लिपिक मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों द्वारा मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के प्रदेश सचिव विकास सिन्हा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इसके पश्चात लिपिक मोर्चा के विभिन्न मांगों के संबंध में बैठक बैठक कर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़े)
तत्पश्चात सभी सदस्यों ने विकास कुमार सिंहा की अगुवाई में जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम से शिष्टाचार भेंट कर लिपिकों की समस्याओं से अवगत करते हुए लंबित प्रोन्नति और लिपिकीय नियमावली 2010 लागू करने, एसीपी समेत अन्य समस्याओं के समाधान का आग्रह किया.जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी बाधा को दूर कर सभी समस्याओं का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया है. इस अवसर पर लिपिक मोर्चा जमशेदपुर इकाई के सचिव रविकांत, अध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष रेनू कुमारी ,राकेश कुमार, हेमंत ग्वाला,जय चौधरी,मुकुंद मोहंती समेत जिला के अन्य विद्यालय के लिपिक उपस्थित थे.





