चाकुलिया: पवित्र श्रावण माह को लेकर चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर में शनिवार को मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में सामूहिक बाल रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 15 बच्चों ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया. पुजारी शुभम तिवारी ने रुद्राभिषेक कराया. (नीचे भी पढ़े)
वात्सल रुंगटा, दर्श अग्रवाल, हर्षुल रुंगटा, पार्थ रुंगटा, आरोही अग्रवाल, अद्विक अग्रवाल, जीविशा लोधा, दिशा अग्रवाल, आरव बजाज लोधा, अभिराज रुंगटा, अभिनव शर्मा, अनय लोधा, अनाया यादव, विराज शर्मा, यज्ञेन लोधा ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया. सामूहिक बाल रुद्राभिषेक के मौके पर बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति की मंजू अग्रवाल, सुनीता रुंगटा, रीता लोधा, संगीता भरतीया, राजश्री रुंगटा, मुस्कान रुंगटा, शारदा लोधा, सरोज रुंगटा, वीणा रुंगटा, विनय रुंगटा, नीतू रुंगटा समेत अन्य उपस्थित थीं.














