घाटशिला: मुसाबनी प्रखंड के यूसिल कॉलोनी जादूगोड़ा स्थित ए-टाइप में पूजा पंडाल समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया.मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं को गणेश पूजा की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के लिए बधाई दी.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, वरिष्ठ झामुमो नेता हरीश भगत, दुर्गा मुर्मू, कोषाध्यक्ष पालू माझी, पूजा कमेटी के हरेन सिंह, कुणाल सुनार, सुमित मुखी, नारायण मुंडा, मानस नायक, गौरव बासु,दिनेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.




