चाकुलिया: चाकुलिया – माटीहाना मुख्य सड़क पर दिघी गांव के तालाब के पास सोमवार की रात शौच करने जा रहे दिघी गांव के मदन सोरेन नामक व्यक्ति को चाकुलिया की ओर जा रही बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस सड़क दुर्घटना में बाइक चालक लोधाशोली पंचायत के खाड़बांधा निवासी राजेश गोप (20) युवक और मदन सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद बाइक पर सवार दो अन्य युवक वहां से भाग निकले. ग्रामीणों ने एक टेंपो से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया. यहां डॉ संपा घोष ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया है.














