चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के मिस्त्रीपाड़ा में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में भाजपा नेत्री चंदना मुर्मू ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति व श्रद्धा का माहौल बना रहा. इस अवसर पर चंदना मुर्मू ने राधा गोविंद के समक्ष माथा टेकते हुए क्षेत्र के लोगों के जीवन में खुशहाली,आपसी सौहार्द और उन्नति की प्रार्थना की. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और लोगों के बीच भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. अखंड हरिनाम संकीर्तन के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. इस मौके पर जयदीप मुर्मू, चंदन महतो,पिंटू मल्लिक, पापुन दास,बनमाली दास,प्रसेनजीत दास समेत अन्य उपस्थित थे.







