चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के तीन आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका की सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो ने सेवानिवृत्त सेविका मीरा दास, शिवानी बेरा और बासंती मांडी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि सेविका दीदी सीमित संसाधनों के बावजूद भी अपने पोषक क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है. उनके यह कार्य सराहनीय है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तीनों ही दीदीओं की कमी खलेगी. इस मौके पर सभी पर्यवेक्षिका और सेविका उपस्थित थे.








