
जमशेदपुर: 8 मई, शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ शिवानंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे. प्रो डॉ शिवानंद सिंह ने कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर एक बहुत बड़े साहित्यकार थे, उनकी लेखनी से साहित्य जगत समृद्ध हुआ है. टैगोर के शैक्षिक विचार आज भी प्रासंगिक है. (नीचे भी पढ़े)

टैगोर मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा पर जोर देते थे. प्रशिक्षणार्थी बरखा ने टैगोर के विचारों को रखा तथा सुलेखा महतो ने टैगोर की कविता का पाठ किया. प्रशिक्षणार्थी अनामिका तथा अमित राणा ने कार्यक्रम का संचालन किया.प्रशिक्षणार्थियों ने अनेक प्रकार के नृत्य और गीत प्रस्तुत किए. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मौसुमी महतो, सहायक प्राध्यापक और बड़ी संख्या में बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.








