डुमरिया: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका डुमरिया प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित सोनुदुरू प्राथमिक विद्यालय में 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को टीएसडीपीएल सीएसआर के सौजन्य से एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इस मेडिकल कैंप का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था. कैंप में आसपास के गांवों से पहुंचे 242 जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया.(नीचे भी पढ़े)
मेडिकल कैंप के सफल आयोजन में गौरव बंदोपाध्याय, क्रांति, देवाशीष दास, टीआर बेज, तेजा एवं स्वास्तिक मोहंती का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. वहीं यूनियन की ओर से प्रमोद उपाध्याय, शशि भूषण, अनीश झा, कौशलेश, राजेश, मनोज एवं सतीश ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया. शिविर में डॉ आशीष पारीख एवं उनकी पूरी मेडिकल टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया.ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर से स्थानीय लोगों को उनके नजदीक ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हुई. आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया.







