चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में नगर प्रशासक मोटाय बानरा ने नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया.श्री बानरा ने हवाई पट्टी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कचरा प्लांट का निरीक्षण कर सुधार हेतु निर्देश दिए. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही साथ कमारीगोड़ा स्थित फिकल स्लेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया और कार्य में गुणवत्ता पूर्वक सुधार के साथ जल्द से जल्द प्लांट को चालू करने का निर्देश दिया है. प्रशासक द्वारा चाकुलिया नगर पंचायत को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु कर्मचारी और पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. मौके पर नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता रोहित लकड़ा, अनीश कुमार, मीता राय समेत अन्य उपस्थित थे.



