बहरागोड़ाः बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के निःशक्त अब और अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे. विधायक समीर मोहंती के अथक प्रयास और लगातार उठाए गए मुद्दे का नतीजा है कि आज निःशक्तों को बैटरी संचालित ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
गौरतलब है कि विधायक समीर मोहंती ने विधानसभा के सदन मे इस मांग को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद सरकार ने पहल करते हुए निःशक्तों के लिए यह सुविधा सुनिश्चित की है. दिव्यांग मोर्चा ने विधायक समीर मोहंती को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास से निःशक्तों के जीवन में आत्मसम्मान और सहजता दोनों बढ़ेगी.



