गालूडीह: गालूडीह के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए बिजली पोल लगाए हैं. जोड़सा पंचायत के कमारीगोड़ा गांव के पास किसानों के खेतों के बीच पोल से 11 हजार केवी की बिजली तार दौड़ रही है. खेतों में लगे पोल मजबूती से नहीं लगाए गए हैं. सपोर्ट के लिए बांधा भी नहीं गया है. बारिश के बाद से ही पोल झुकना शुरू होने के साथ 11 हजार केवी की केबल लाइन भी झूल गयी है. (नीचे भी पढ़े)
इससे हादसे का भय लोगों में है. बिजली पोल लगाने में लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है. किसानों ने बताया कि अभी धान खेती का समय है. खेती कार्य के लिए ज्यादातर किसान दिनभर अपने खेत में ही रहते हैं. बिजली पोल मजबूती से नहीं लगाने के कारण बारिश के बाद से कई स्थानों पर पोल झुकने लगे है. उन्होंने बताया कि करंट के कारण खेत पर जाने में भी डर लगता है. अगर पोल को ठीक नहीं किया गया तो कभी भी हादसा हो सकता है. किसान बिजली विभाग के पास कई बार आवेदन देकर उसे उचित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है. लेकिन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शायद किसी अनहोनी घटना के लिए छोड़ रखा है.



