गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह के पांच बच्चों का चयन राज्य के विभिन्न एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में हुआ है. घाटशिला प्रखंड के महुलिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह के ईशांत सोरेन का चयन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पोटका,किरण टुडू का चयन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय हाटगमहारिया, पश्चिमी सिंहभूम, सिमा मुर्मू का चयन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय डुमरिया,सुष्मिता मुर्मू का चयन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय महुडी, नोआमुंडी, पश्चिमी सिंहभूम और विभीषण सोरेन का चयन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय महुडी, नोआमुंडी, पश्चिमी सिंहभूम में हुआ है.(नीचे भी पढ़े)

सभी पांचों विद्यर्थियों का एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए चयन होने से अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षकों में काफी खुशी है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक साजिद अहमद खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पांचों चयनित बच्चे अत्यंत गरीब परिवार से आते हैं और ऐसे में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में चयन होकर उन सभी की भविष्य उज्जवल होगी.











