बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी चौक में रविवार को स्व द्विजेन षाडंगी की मूर्ति अनावरण सह समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. श्री मुंडा ने स्व द्विजेन षाडंगी की मूर्ति का अनावरण किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. श्री मुंडा ने कहा कि स्व द्विजेन षाडंगी क्षेत्र के जनप्रिय समाजसेवी और अधिवक्ता थे . इस बात की पुष्टि आज इस कार्यक्रम में पहुंचे जनसमुह की भीड़ से साबित होता है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि द्विजेन षाडंगी हमेशा इस क्षेत्र के विकास कैसे हो और लोगों को उनका हक और अधिकार कैसे मिले हमेशा तत्पर रहते थे. कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में संपत्ति तो नहीं बल्कि संपदा कमाई है जो आज उनके परिवार के साथ है. आज कुनू बाबू के परिवार कह सकते हैं कि उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के लिए कुछ किया है जिसकारण आज समाज के लोग उनके साथ है. कुनू बाबू श्रेष्ठ समाजिक कार्यकर्ता थे वे पंचायत से जन सेवा की यात्रा की शुरुआत की और एक सफल अधिवक्ता का स्थान प्राप्त किए थे. (नीचे भी पढ़े)

श्री मुंडा ने कहा कि कुनू बाबू के पुत्र ऋषि षाडंगी भी अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर आए दिन समाज हित में कार्य कर रहे हैं. कहा की समाज के लोग जिस तरह कुनू बाबू का साथ दिया उसी तर्ज पर ऋषि का साथ दे. इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अजय साहा, स्व द्विजेन षाडंगी की पत्नी सुस्मिता षाडंगी,बेटी रूची षाडंगी, चित्तरंजन महापात्र, भरत झुनझुनवाला, जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, कोकिल महतो, मुखिया परमेश्वर हेम्ब्रम, दानगी सोरेन, चन्द्र मोहन मांडी, कुसराम मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.















