गालूडीह: गालूडीह मंडल के भाजपा नेता मुचीराम गिरी का पार्थिव शरीर बुधवार शाम सालबनी गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे. सालबनी गांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ. इससे पूर्व अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके सालबनी स्थित आवास पर पहुंचे. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेटकर गांव से पैदल मार्च करते हुए शमशान घाट लाया गया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में लोग खड़े होकर उन्हें अंतिम विदाई दी. जनता से जुड़ाव और सामाजिक कार्यों में सक्रियता के कारण भाजपा नेता मुचीराम गिरी पूरे घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में सम्मानित नेता के रूप में विख्यात थे.वे 2014 से भाजपा पार्टी से जुड़े थे.(नीचे भी पढ़े)

सांसद ने कराया 1 लाख 95 हजार का बिल माफ: सांसद विद्युतवरण महतो ने सालबनी निवासी भाजपा नेता मुचीराम गिरी के टीएमएच जमशेदपुर में इलाज का 1 लाख 95 हजार रुपये का बिल माफ करवाया. गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा ने इसकी सूचना जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो को देकर बकाया बिल माफ करवाने का आग्रह किया था. इसके बाद सांसद विद्युतवरण महतो ने टीएमएच प्रबंधन से बात कर बकाया बिल माफ करवाया. मालूम हो कि मुचीराम गिरी के पेट में इंफेक्शन हो गया था. चार मई को टीएमएच अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया था. मुचीराम गिरी बेटा जयदेव गिरी और निशिकांत गिरी सह भरा-पूरा परिवार छोड़ गए. पत्नी की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी.




