चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातु पंचायत के सोनाहातु गांव में बुधवार की सुबह तीन हाथियों का दल पहुंचा है. सुबह में हाथियों के आने की सूचना पाकर हाथी देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. ग्रामीणों ने हाथियों को खदेड़कर गांव से सटे जंगल की ओर ले गए. ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल हाथियों का दल गांव से सटे जंगल में शरण लिए हुए है. जंगल में हाथी के रहने से राहगीर और ग्रामीण काफी भयभीत हैं. (नीचे भी पढ़े)
वहीं क्षेत्र के किसान भी भयभीत हैं. किसानों ने कहा कि वे सभी साल में एकबार किसी तरह धान की खेती करते हैं और अपने खेत में धान के बिचड़े की रोपनी कर चुके हैं. कहा की हाथी भोजन की तलाश में खेत में प्रवेश कर धान के बिचड़े को खाकर और पैरों तलें रौंदकर बर्बाद कर देते हैं, इससे किसानों को नुकसान होता हैं. क्षेत्र के लोगों ने विभाग के पदाधिकारी से आग्रह किया है कि वे हाथियों के दल को सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकी लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो.




