चाकुलिया: चाकुलिया के पुराना बाजार धर्मशाला प्रांगण में रविवार को झामुमो नगर पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस सम्मेलन में विधायक समीर मोहंती समेत जिला के वरिष्ठ झामुमो नेता शामिल होंगे. जिसमें नगर पंचायत कमेटी का भी गठन किया जाएगा. इस बार नगर पंचायत कमेटी का गठन काफी रोचक मुकाबला होगा. झामुमो नगर कमेटी के इस चुनाव में झामुमो के तेज तर्रार युवा नेता प्रियगोपाल मंडल उर्फ बुलबुल मंडल नगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदार हैं.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में प्रियगोपाल मंडल ने कहा कि वे इस बार नगर कमेटी के चुनाव में वे अध्यक्ष पद पर दावेदारी करेंगे. कहा की पार्टी में युवाओं को भी मौका मिलना चाहिए. युवा पार्टी में आएंगे तो नगर में पार्टी और भी मजबूत होगा. श्री मंडल ने कहा की उन्हें युवाओं का काफी समर्थन मिल रहा है वे नगर कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए वे दावेदारी करेंगे. वहीं नगर कमेटी के अन्य पदों के चुनाव भी काफी रोचक होने की संभावना है. विदित हो कि प्रियगोपाल मंडल विगत कुछ वर्षो से संगठन में काफी सक्रिय रूप से हर कार्यक्रम में भाग लिया है और युवाओं में उनका काफी पकड़ है.



