बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने शनिवार को पाटपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए. उन्होंने राधा माधव के चरणों में श्रद्धापूर्वक माथा टेक कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की. हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. संकीर्तन के मधुर भजनों से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया. (नीचे भी पढ़े)
विधायक श्री मोहंती ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से सामाजिक और आध्यात्मिक एकता को मजबूती मिलती हैं.उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया. इस कार्यक्रम के अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, कोषाध्यक्ष मिंटू पाल,निर्मल दुबे, जीतू राउत, बिशु ओझा, जगदीश राय, पप्पू राउत, जादूपति राणा, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.



