बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के गामारिया पंचायत अंतर्गत चैतन्यपुर गांव निवासी रामचंद्र बेरा का विगत कुछ दिन पूर्व सर्पदंश से निधन हो गया था. सूचना पाकर गुरुवार को विधायक समीर मोहंती उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया एवं परिजनों को श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग की.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर दिवंगत की पत्नी रूपाली बेरा,मोतीलाल बेरा ,नित्यानंद बेरा, गुरुचरण बेरा, सुधांशु बेरा बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा ,उप प्रमुख मुन्ना होता , जदुपति राणा ,सुजान घोष समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं डोमजुरी पंचायत के इंटामुढ़ा गांव निवासी सुधा नायक 45 तालाब में मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबकर मौत हो गई थी. उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी और श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग किया.



