चाकुलिया: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर चाकुलिया प्रखंड के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घरों में बहनों ने अपनी भाईयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया. रक्षाबंधन पर्व का धूम मना. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से कई महिलाएं अपने हाथों में राखी की थाल लिए चाकुलिया विधायक समीर मोहंती के आवास पहुंचीं तो विधायक श्री मोहंती ने भी खुशी खुशी उन बहनों से राखी बंधवाया.(नीचे भी पढ़े)

बहनों ने विधायक समीर मोहंती को भाई मानकर उनकी आरती उतारी,ललाट पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की और हर बिपदा से सुरक्षा की कामना की. वहीं विधायक ने भी बहनों को उनके हर सुख दुःख में हमेशा साथ खड़ा होने का वचन दिया और सभी बहनों को रक्षाबंधन का उपहार देकर खुशी का इजहार किया.




