बहरागोड़ा: मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में आगामी होने वाले त्योहार रथ यात्रा व मोहर्रम को लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता नीत निखिल सुरीन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार कुजूर ,थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने रथ यात्रा और मोहर्रम को लेकर सरकारी गाइडलाइंस के नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही शांति समिति के लोगों ने भी प्रशासनिक पदाधिकारी के समक्ष सड़क व बिजली समस्याओं का निदान करने की मांग की. जिस पर अमल करते हुए पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर स्वपन कुमार महतो, आदित्य प्रधान ,तपन कुमार ओझा, मिंटू पाल, सुमित माईती, परवेज आलम, मालती सिंह, पानसोरी हंसदा, मदन मन्ना , डोमेन नायक, गौरी शंकर महतो,अभिजीत जाना समेत अन्य उपस्थित थे.



