चाकुलिया: चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना और विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता हरि साधन मल्लिक ने कहा की हेमंत सरकार के कार्यकाल में राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकारी योजनाओं में लूट मची हुई है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने चुनावी वादों को पूर्ण करने में भी सरकार विफल साबित हुई है.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पार्थो महतो,सतदल महतो समेत अन्य ने भी संबोधित किया. धरना के पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ आरती मुंडा से मिलकर ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर मुखिया मोहन सोरेन, जगन्नाथ महतो,चंदन महतो, चन्द्र मोहन मांडी,संजय दास,परिमल महतो, संदीप चंद समेत अन्य उपस्थित थे.



