जादूगोड़ा: जादूगोड़ा में सविता सरदार की यौन शोषण के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है. जादूगोड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है. थाना के एएसआई आनंद मरांडी ने रविवार की सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया व घटना स्थल की बैरिकेटिंग कर आरोपियों की टोह में जुट गई है. मृतका सविता सरदार कोवाली थाना क्षेत्र के चाकड़ी की रहने वाली हैं. वह मुर्गाघुटु में ललन सिंह की ईंटा भट्ठा में काम करती थी. (नीचे भी पढ़े)
इस बाबत ईंटा भट्ठा मालिक ललन सिंह ने कहा कि घटना के दिन वह काम पर नहीं आई थी. सप्ताह में कई बार ड्यूटी में गैर हाजिर रहती थी. उन्होंने आगे कहा कि बीते 30 सालों में इस क्षेत्र में कोई घटना नहीं है. घटना कैसे हुई उन्हें जानकारी में नहीं हैं. इस सिलसिले प्रशासन को पूरा सहयोग करने की बात कही, ताकि दोषियों को सजा मिल सके. इस बाबत जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश मंडल ने कहा कि मृतका के भाई के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण व हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.



