बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अतंर्गत मधुआबेड़ा गांव में शनिवार को वार्षिक शीतला पूजा धूमधाम से आयोजन किया गया. पूजा के पहले दिन गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई और कलश स्थापित कर विधिवत तौर पर मां शीतला की पूजा की गई. पूजा करने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी. दूसरे दिन रविवार को भी पूजा अर्चना की गई.(नीचे भी पढ़े)

पूजा के पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. हजारों पुरुष और महिला श्रद्धालु जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. रात में पश्चिम बंगाल के श्री कृष्णा नृत्य नाट्य मनोरमा का संचालन किया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरे ग्रामवासियों ने अहम भूमिका निभाई.



