गालूडीह: बुधवार को पुतरु टोल प्लाजा में पुतरु संघर्ष समिति के द्वारा शिक्षा मंत्री सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. इस दौरान समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मंत्री रामदास सोरेन हम लोगों के लिए भगवान से कम नहीं थे. इसलिए पुतरु संघर्ष समिति ने उनकी प्रतिमा को अपने निजी खर्च एवं निजी जमीन पर स्थापित करने का निर्णय लिया है.(नीचे भी पढ़े)
ताकि स्वर्गीय रामदास सोरेन हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहे. इस मौके पर चंदन कुमार, खोखन महतो, विश्वजीत महतो, चंद्रकांत महतो, राम सोरेन, दुखु सोरेन, हेम सोरेन, लखन सोरेन, सारथी टुडू, दुलाल सोरेन, रमेश सोरेन, छोटा सोरेन, दसमत सोरेन, भादो सोरेन, उदय सोरेन, दुलाल सोरेन, रमेश सोरेन, ज्ञान सोरेन, मंगला सोरेन, धारणी सोरेन, बाबूराम सोरेन, सपन महतो, ऋषि महतो, विपुल महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, बादल किस्कु आदि उपस्थित थे.











