घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत सोराडाबर फुटबॉल मैदान में शहीद रघुनाथ सिंह की 230वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि शहीद रघुनाथ सिंह ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया और उनके बलिदान का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में विशेष स्थान है. उनके योगदान से आदिवासी समाज में एकता और संगठन की भावना मजबूत हुई. उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए सामाजिक न्याय और स्वतंत्रता के प्रति संघर्ष करने की प्रेरणा देता है. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम की शुरुआत कमेटी के सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई. इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस मौके पर मुखिया रायश्री सामाद, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष कान्हु सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, असित सिंह सरदार, रतिलाल सिंह, दीपक सिंह, शंभू सिंह, रोहित सिंह, विजय सिंह, राम मोहन सिंह, निर्मल सिंह, चंदना सिंह, आरती सिंह, काजोल सिंह, वंदना सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.














