चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के बेतझरिया गांव से मुख्य सड़क तक जाने वाली कच्ची सड़क बदहाल है. सड़क पर कई छोटे बड़े गड्ढे उभर आए है जिससे सड़क पर बरसात होने पर पेदल चलने लायक भी नहीं है. उक्त सड़क की मरम्मत करवाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं. गांव के लोगों की समस्या से अवगत होकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृपा सिंधु सिंह ने तत्काल 15-16 ट्रैक्टर मुरम गिरवाकर ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर सड़क पर उभरे गड्ढे को भरवाकर दुरूस्त किया.(नीचे भी पढ़े)

ग्रामीणों ने क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारियों से मांग किया है कि जल्द से जल्द उक्त सड़क को सरकारी योजना के तहत निर्माण करवाया जाए ताकि गांव में वाहन का आना जाना हो सके. इस मौके पर वार्ड सदस्य रंजीत मांडी, बबलू मुर्मू, कालु मांडी, लुसी टुडू, विमल मांडी समेत अन्य महिला और पुरूषों ने श्रमदान किया.



