गालूडीह: बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर चौक स्थित पुलिस पिकेट के पास धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामचंद्र सिंह ने की. बैठक में सीओ निशांत अंबर, सीआई लखिन्द्र माझी, थाना प्रभारी अंकु कुमार, अंचल अमीन सुरेश रजक व मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह मौजूद थे. बैठक में प्रतिमा तोड़ने वाले गुड़ाझोर निवासी कृष्णा सिंह (30) को भी बुलाया गया. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है. ग्रामीणों ने युवक के उचित इलाज की जरूरत बतायी. इस पर उसके इलाज की दिशा में पहल करने का निर्णय लिया गया. साथ ही गुड़ाझोर चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की नयी प्रतिमा स्थापित करने पर सहमति बनी.




