बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत अतंर्गत कुलियंक गांव में रविवार को हरि मंडप के समीप एक हाई मास्ट लाइट लगवाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है. ग्रामीणों ने बताया कि सांसद, विधायक, जिला परिषद एवं जिला प्रशासन से मिलकर ग्रामीण हरि मंडप के समीप लाईट लगवाने की मांग कई सालों से करते आ रहें है. (नीचे भी पढ़े)
स्थानीय परंपरा के अनुसार वैष्णव समाज और गांव के बुजुर्गों के द्वारा कीर्तन का आयोजन किया जाता है. ग्रामीण कीर्तन कर भगवान विष्णु से गांव में सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना करते हैं. रात को बिजली कटौती के कारण संकीर्तन करने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हरि मंडप के पास हाईमास्ट लाईट लग जाने से लोगों को संकीर्तन करने में काफी सहूलियत होगी.




