चाकुलिया: चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के उपरांत डिस्चार्ज के पहले नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र देकर ही डिस्चार्ज किया जा रहा है. सोमवार को डॉ सम्पा मन्ना घोष के द्वारा कुल 3 गर्भवती महिला को उनके नवजात शिशु के जन्म के बाद उन्हें जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के पश्चात् डिस्चार्ज किया गया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में माह जुलाई 2025 में अब तक कुल 85 महिलाओं का प्रसव कराया गया और सभी 85 महिलाओं के नवजात शिशु के जन्म के बाद डिस्चार्ज करने से पहले उन्हें जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कर डिस्चार्ज किया जा चुका है. इस मौके पर डॉ सम्पा मन्ना घोष चिकित्सा पदाधिकारी, सतीश कुमार वर्मा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, माधो रानी मांडी कंप्यूटर ऑपरेटर, दीपिका महतो प्रसव कक्ष इंचार्ज, मंजू कुमारी एएनएम, गंगा कुमारी जीएनएम, जेमा महतो, सहिया समेत अन्य उपस्थित थे.



