
मुसाबनी : घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन की पहल पर बुधवार को मुसाबनी प्रखंड की पारूलिया पंचायत के पहाड़ों के बीच बसा गांव सुर्याबेड़ा गांव में प्रशासन की जनता दरबार आयोजित हुआ. मौके पर जिला के उपायुक्त सूरज कुमार ने गांव के लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सुर्याबेड़ा गांव को तय समय सीमा में बुनियादी सुविधाओं से किया जायेगाअच्छादित. मुसाबनी प्रखंड मुख्यलय से लगभग 18 किलो मीटर दुर पहाडो की बीच बसा गांव सुर्याबेड़ा गांव मे आयोजित जनता दरवार में विधायक रामदास सोरेन, उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत, निदेशक डीआरडीए सौरव कुमार सिन्हा, घाटशिला एसडीएम सत्यवीर रजक, बीडीओ सीमा कुमारी और विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. जनता दरबार में पहुंचे उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारी ग्रामीणों के साथ जमीन पर बिछी दरी पर बैठकर जनता दरवार में सर्वप्रथम आम जनता की शिकायत और समस्या सूनी गई.ग्रामीणों द्वारा सुर्याबेरा गांव के बुनियादी समस्याओं जैसे सड़क निर्माण,स्वास्थ सेवा् केंद,आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण,बिजली,पेय जल,रोजगार आदि से जिला प्रशासन से अवगत कराया और जल्द समाधान करने की मांग की. ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर उपायुक्त ने कहा कि दिशा एवं जिला प्रशासन की समीक्षात्मक बैठक में मुसाबनी प्रखंड की इस गांव में जो आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है विकास को लेकर चर्चा होती रहती थी, जिसके कारण जिला प्रशासन द्वारा “जनता दरबार” इसी गांव में आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि माह अप्रैल तक बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध करा देगें, जिला के फंड ,15वें वित आयोग विधायक निधि से सडकों का निर्माण कराया जाएगा.मिनी आंगनबाडी का भी इस गाँव में निर्माण किया जाएगा,कुछ लोगों को बनपटा मिला है तथा 18 तारीख को बनपटा आवेदन लेने हेतु पुनः कैम्प लागाया जाएगा. जनता दरबार में मनरेगा से योजनाओं भी ली गई, गांव शिक्षित बेरोजगार युवकों का रजिस्ट्रैशन कर रोजगार सृजन करेगें. सुर्याबेड़ा टोला को मुख्य सड़क से जोडने हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत प्राथमिकता के अधार पर कार्य किया जाएगा,1 वर्ष के अन्दर इसे मुख्य सड़क से जोड़ दिया जाएगा. उपायुक्त ने सूर्याबेडा में दीदी बाड़ी , मेढ़ बंधी , सिचाई कुआं का शुभारंभ किया गया.जनता दरबार में गोद भराई एवं अन्न प्राशर्न, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, कंबल वितरण, स्वास्थ्य जांच, पशु के लिए दवा का वितरण, मसूर बीज का वितरण, केसीसी का वितरण, धोती साड़ी का वितरण,किया गया. इस अवसर पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं से वंचित इस गाँव मे जिला प्रशासन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जाना सहारनीय कदम हैं. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा तय समय सीमा के अन्दर बुनियादी समस्याओं का समाधान का आवश्वसन देना प्रसंशनीय कार्य है. इससे पूर्व उपायुक्त महोदय द्वारा प्रखंड के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया गया. उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारी बाईक से सूर्याबेड़ा गांव पहुचें और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. गांव में उपायुक्त के आने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर थी वही लोगों में आस जगी कि अब गांव की सूरत और तस्वीर बदलेंगी.





