
चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन हुआ. जनता दरबार में प्रखंड के हर विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए थे. स्टॉल पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव और सीओ जयवंती देवगम ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता दरबार में लगाए गए स्टॉल पर ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा करें, विभाग द्वारा जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

जनता दरबार में 250 कंबल, 100 वृद्धा पेंशन समेत अन्य परिसंपत्ति का वितरण किया गया. जनता दरबार में कई ग्रामीणों को कोविड 19 का वैक्सीनेशन किया गया. इस अवसर पर मुखिया हीरा मुनी हांसदा, पंसस ज्योतिरानी गोस्वामी, वार्ड सदस्य उपेन नायक, सुखदेव गिरी, प्रभारी एम ओ सह कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव, पंचायत सचिव कृष्ण कांत दंडपाठ, बिजय गोस्वामी, डमन माझी, मिठू हांसदा समेत प्रखंड के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.



