
गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड की बनमाकड़ी पंचायत के कड़िया नाला पर बना पुल झारखंड को ओड़िशा राज्य से जोड़ती है. विगत दो दिनों से लगातार हो हो रही बारिश से नाला का जल स्तर बढ़ गया है. इससे पूल के बड़े भाग का मिट्टी बह गया है. ओड़िशा और झारखंड सीमा पर बना पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है. कैमा स्थित राजकीय राज्य मार्ग के ऊपर ओडिशा के मयूरभंज जिला को जोड़ने वाली कड़िया नाला पुल जर्जर हो चुका है. यह एक मात्र ऐसा पुल है जो यहां के करीब अधिकतर लोगों की रोजी रोटी निर्भर करता है इसके अलावा बीमार व्यक्ति की इलाज के लिए भी ओडिशा जाना पड़ता है. क्षेत्र के लिए कड़िया नाला पर बना पुल पहले से ज्यादा लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है. क्योंकि बगल के ज्योति पहाड़ी में स्वर्णरेखा नदी पर पुल बन जाने से गुड़ाबांदा के अलावा अन्य मार्ग से ओडिशा जाने वाले लोग अभी इसी रास्ते से आना जाना हो रहा है क्योंकि इस रास्ते से जाने से दूरी कम पड़ती है.
इस पुल का निर्माण लगभग 20 वर्ष पूर्व किया गया था. विगत दो दिनों से हो रही वर्षा से पुल किनारे मिट्टी का कटाव होने से एक हिस्सा पानी के तेज बहाव के कारण बह गया है. अगर इस पुल में जल्द गार्डवाल का निर्माण नहीं हुआ तो पुल से अवागमन प्रभावित हो जाएगा. क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी की उपेक्षा के कारण लोग जान जोखिम में डालकर पुल से अवागमन करते हैं. यह पुल गुड़ाबांदा को ओड़िशा से जोड़ती है. नाला पर बना पूल के किनारे मिट्टी की कटाव होने से अब धीरे -धीरे दोनों राज्य का संपर्क कट रहा है.







