बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुरिया पंचायत से सटे धानघोरी गांव में सर्व भारतीय सार्वभौमिक भक्त सम्मेलन 26 से 29 दिसंबर तक होगा. सम्मेलन के पहले दिन सोमवार को भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में हजारों भक्त शामिल हुए. सम्मेलन स्थल से निकली कलश यात्रा सह शोभायात्रा मुख्य पथ होते हुए मानुषमुरिया स्थित निगमानंद आश्रम पहुंच कर पूजा अर्चना की गई. वहां से कलश यात्रा मानुषमुरिया गांव का परिभ्रमण कर वापस सम्मेलन स्थल पहुंचकर शोभा यात्रा सह कलश यात्रा की समाप्त हुआ. कलश यात्रा में शामिल लोग जय गुरू के जयकारे लगे रहे थे.(नीचे भी पढ़े)
सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर महंती शामिल हुए. सम्मेलन के पहले दिन निकली शोभा यात्रा सह कलश यात्रा में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर महंती शामिल हुए. दोनों जन प्रतिनिधियों ने आश्रम के बाबाजी से आशीर्वाद लिया.सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से भक्त विभिन्न वाहनों पर सवार होकर मानुषमुरिया स्थित धानघोरी सम्मेलन स्थल तक पहुंचे. भक्तों को रहने के लिए सम्मेलन स्थल पर आश्रम द्वारा 130 पंडाल बनाएं गए. पंडाल में ठंड से भक्तों को बचने के लिए नीचे पुआल बिछाए गए हैं ताकि भक्तों को ठंड से राहत मिले.(नीचे भी पढ़े)
भक्तों के लिए सम्मेलन स्थल पर 12 बोरिंग का निर्माण किया गया है और भोजन निर्माण के लिए 30 चुल्हा का निर्माण किया गया है और दर्जनों कारीगर शिफ्ट में बंटकर भक्तों के लिए भोजन निर्माण करने में जुटे हुए हैं. वही सम्मेलन स्थल पर कई शोचालय का निर्माण किया गया है. महिलाओं के ठहरने के लिए अलग टेंट का निर्माण किया गया है और स्नान के लिए अलग से व्यवस्था की गई है.



