
चाकुलिया : मकर पर्व के अवसर पर बुधवार को विधायक समीर महंती ने अपनी पत्नी नयना महंती के साथ चाकुलिया अपने आवास पर क्षेत्र के 200 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर श्री महंती ने कहा कि मकर पर्व पर गरीब और असहायों के बीच कंबल वितरण कर ठंड से राहत दिलाने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि आगे भी विधानसभा क्षेत्र के असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर लखन मांडी, देवाशीष दास, रूद्रप्रताप महतो, पप्पु सिंह, मुन्ना होता, बाप्पी नंदी,विशाल बारिक, नाडु राय, झंटु समेत अन्य उपस्थित थे.

पुरनापानी गांव में 50 असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुरनापानी गांव में बुधवार को मकर पर्व के उपलक्ष्य में यंग स्टार क्लब और कंचन महतो के सौजन्य से 50 जरूरत मंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नपं अध्यक्ष संध्या रानी सरदार और विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित समाज सेवी धारा शर्मा ने किया. मौके पर सुजित महतो, मनिलाल महतो, पंकज महतो,मंगल हांसदा, विधुत सरदार समेत अन्य उपस्थित थे.

मकर पर्व पर शहीद साबुआ हांसदा की पत्नी बाल्ही हांसदा को पूर्व जिप सदस्य ने दिया वस्त्र
चाकुलिया : मकर पर्व के अवसर पर बुधवार को पूर्व जिला पार्षद सुनाराम हांसदा ने प्रखंड की जामुआ पंचायत के बुआंगडीह गांव पहुंचकर शहीद साबुआ हांसदा की पत्नी बाल्ही हांसदा को वस्त्र देकर मकर पर्व की बधाई दी. जिप सदस्य ने बाल्ही हांसदा की पेर छुकर उन्होंने आशीर्वाद लिया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य बाघराय मांडी, हपना सोरेन, रामनाथ कर्मकार, प्रलय पात्र, अशोक दास, हरेन मांडी, शब्बीर हुसेन समेत अन्य उपस्थित थे.







