
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के केशरदा महुली चौक पर मंगलवार देर रात्रि महुली गांव निवासी बैहकांत नायक अपनी बाईक से घर जा रहा था. इसी क्रम में एक वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी पहुँचाया. सड़क दुर्घटना की सुचना पाकर विधायक समीर महंती सीएचसी पहुंचकर घायल व्यक्ति की स्वास्थ्य की जानकारी ली और आर्थिक सहयोग किया. विधायक ने डॉक्टर से बात कर बेहतर इलाज करने की बात कही. डाक्टर ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये उसे बारीपादा रेफर कर दिया है. मौके पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान, असीत मिश्रा, गुरूचरण मांडी, मदन मन्ना, रासविहारी साव, राजु मईति, खितिश मुंडा, हिमांशु मंडल, राजीव लेंका समेत अन्य उपस्थित थे.







