घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने सोमवार को घाटशिला थाना कांड संख्या 17/ 2017 दिनांक 1/03/2017 के तहत धारा 147 /148/ 149/ 353/ 307 भादवि 27 आर्म्स एक्ट तथा 17 सीएलए एक्ट के नामजद अभियुक्त नक्सली पुष्पा रानी उर्फ वर्षा उर्फ पेरी , पति राजू प्रकाश महतो उर्फ अतुल उर्फ पिंटू महतो के घर ग्राम मछुआ थाना बेलपहाड़ी जिला झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल में पोस्टर चिपकाया.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर घाटशिला थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रोशन खाखा एवं पुलिस अवर निरीक्षक घनश्याम कोड़ा ने न्यायालय से निर्गत इश्तिहार का ढोल बजाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी.



