गालूडीह : घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर बीडीओ यूनिका शर्मा एवं इंस्पेक्टर वंशनारायण सिंह ने सोमवार को घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत में मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना में फर्जीवाड़े की जांच की. हेंदलजुड़ी पंचायत भवन में उन्होंने बीएलई रमेश मुर्मू मंइया सम्मान योजना में गड़बड़ी और कंप्यूटर में एंट्री के संबंध में जानकारी ली. बीएलई रमेश मुर्मू ने बताया कि उन्होंने लाभुकों से दस्तावेज लेकर कंप्यूटर में एंट्री किया था. इसके बाद सारे दस्तावेजों को तत्कालीन पंचायत सचिव पुष्पा कुमारी पदवार के पास जमा कर दिया था. इसके बाद गड़बड़ी कब और कैसे हुई, उनको नहीं पता. (नीचे भी पढ़ें)
मालूम हो कि 9 जुलाई को गालूडीह थाना में 172 मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. सभी महिलाएं पश्चिम बंगाल और बिहार की रहने वाली हैं. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर घाटशिला की बीडीओ यूनिका शर्मा ने हेंदलजुड़ी के पंचायत सचिव को मामला दर्ज कराने को कहा था. फर्जी तरीके से योजना का लाभ लेनेवाली 172 महिलाओं के खिलाफ बीडीओ के आदेश पर गालूडीह थाना में मामला दर्ज किया गया है.



