बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत के पाथरघाटा गांव के दो मजदूरों की विगत दिनों पश्चिम बंगाल के भमाल गांव में कुआं में गिरने से दो मजदूरों की हुई मौत के मामले में विधायक समीर मोहंती ने सोमवार को पाथरघाटा गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दुर्घटना पर दुःख जताया एवं परिवार के लोगों को सांत्वना दी. विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया था कि वे उनको उपायुक्त से मिलकर सरकार से मिलनेवाली मुआवजा राशि दिलाने का प्रयास करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार को अपने वायदे के मुताबिक प्रखंड प्रशासन के सहयोग से श्रम विभाग द्वारा दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया. विधायक ने कहा कि कुएं में गिरकर मौत होने पर मुआवजे का सरकार की ओर से कोई प्रावधान नहीं है. लेकिन उनके प्रयास से प्रखंड प्रशासन द्वारा मुआवजा राशि सौंपी गई है और सभी कागजात पूरे होने के पश्चात बाकी के रुपए दिए जाएंगे। मौके पर बीडीओ केशव भारती, बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार, असित मिश्रा, विशाल बारिक, मुखिया सुपर्णा सिंह, पिंटू दत्त,अशोक सेन,जीतेन्द्र ओझा समेत अन्य उपस्थित थे.



