चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा पंचायत का समीर सेना के संयोजक राकेश मोहंती ने शुक्रवार को दौरा कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. पंचायत के काशियाबेड़ा गांव के धोबा टोला की महिलाओं के साथ बातचीत के क्रम में पता चला इस टोला में चापाकल और कुआं नहीं है. पानी की बहुत समस्या है. राकेश महंती ने दुरभाष पर पेयजल विभाग के वरीय पदाधिकारियों को सूचना दिया.(नीचे भी पढ़े)
पेयजल विभाग के अभियंता ने जल्द से जल्द टोला में चापाकल निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है. राकेश महंती ने टोला में विधायक निधि योजना से एक कुआं निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राम बास्के, अभिलाष पट्टनायक, पिन्टू प्रमाणिक, विश्वजीत भोल, हरिशंकर महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




