चाकुलिया: चाकुलिया स्टेशन परिसर में रेलवे द्वारा यात्रियों के सहुलियत के लिए निर्मित लिफ्ट का शनिवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने उद्घाटन किया. सांसद श्री महतो ने कहा कि चाकुलिया स्टेशन पर ग्रामीणों द्वारा एक लिफ्ट लगवाने की मांग की गई थी, जिस पर उन्होंने इस मांग को रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा. सांसद ने कहा कि उनकी मांग पर रेलवे बोर्ड ने यहां लिफ्ट बनवाने की स्वीकृति दी जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया. सांसद ने कहा लिफ्ट बनने से स्टेशन आने जाने में बुजुर्ग यात्रियों के साथ साथ महिलाओं को काफी सहुलियत होगी.भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत: चाकुलिया स्टेशन पर जल्द ही क्रियायोगा एक्सप्रेस और बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेन जल्द शुरू होगी.
लिफ्ट का उद्घाटन करने के पश्चात सांसद विद्युत वरण महतो और डीआरएम ने स्टेशन परिसर में संवाददाताओं को बताया कि चाकुलिया स्टेशन पर क्रियायोगा एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव पुनः चाकुलिया में हो इसके लिए कई बार यहां के लोगों ने उनसे मिलकर मांग की है.(नीचे भी पढ़े)

कहा की वे लोगों की मांग को रेलवे मंत्री और वरीय पदाधिकारी से क्रियायोगा एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव चाकुलिया में कराने की मांग की है. सांसद ने कहा कि जल्द ही चाकुलिया स्टेशन पर क्रियायोगा एक्सप्रेस ट्रेन रूकेगी. उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय से बंद पड़ी अन्य पैसेंजर ट्रेन की ठहराव और खड़गपुर से जमशेदपुर के बीच परिचालन शुरू करवाने की मांग की है जो जल्द ही उक्त ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो जाएगा जिससे यात्रियों को सहूलियत होगी.ग्रामीणों ने सांसद और डीआरएम के समक्ष रखी मांगें. बैठक के दौरान पैसेंजर एसोसिएशन, ग्रामीण और जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो ने सांसद विद्युत वरण महतो और डीआरएम एमएस हासमी को मांग पत्र सौंपकर मांग किया है कि चाकुलिया के नया बाजार सुभाष चौक से स्टेशन जाने वाली सड़क जो काफी जर्जर है,बरसात के दिनों में सड़क से यात्रियों को स्टेशन आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उक्त सड़क की मरम्मत रेलवे द्वारा की जाए. वही पुराना बाजार से स्टेशन जाने वाली सड़क भी काफी जर्जर है उक्त सड़क की मरम्मत करवाई जाए. .(नीचे भी पढ़े)

चाकुलिया स्टेशन परिसर में बंग्ला भाषा में स्टेशन का नाम लिखने,अंडर पास में स्कूली बच्चों एवं पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिए फूट सड़क निर्माण करवाने,रेलवे भूमि पर बैठे फुटपाथ दुकानदारों ने सांसद से कहां की वे वहां बैठकर सब्जी और फल बेचकर किसी तरह अपना और परिवार का भरण पोषण करते हैं. उन्हें वहां से ना हटाया जाए समेत अन्य मांगों को रखा. इस अवसर पर सीनियर डीसीएम राजेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, दिनेश साव, पार्थो सारथी महतो, जगन्नाथ महतो, सतदल महतो, मनोरंजन महतो, संजय दास, संजय सिंह, सुधीर महतो, मुरारी सिंह, सत्यजीत दास समेत अन्य उपस्थित थे.




