जादूगोड़ा : लगातार हो रही बारिश गरीब के लिए आफत बन गयी है. लगातार बारिश से हाथीविंदा पंचायत के बांधडीह निवासी भवानी महतो के मिट्टी के घर की दीवार भरभरा कर गिर गयी. इस हादसे में पूरा परिवार बाल बाल बच गया. पीड़ित भवानी महतो का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से उसकी मिट्टी का दीवार कमजोर पड़ी व अचानक भर भराकर गिर पड़ा. (नीचे भी पढे)
इस मानसून में उसका आशियाना उजड़ गया.उसके पास न तो उतने पैसे है कि मरम्मत करा सके. अब उन्हें कई रातें अपनी रिश्तेदारों के घरों में गुजारनी होगी. उन्होंने झारखंड सरकार से तत्काल क्षेत्र में राहत कार्य व मुआवजा देने की मांग की है ताकि गरीबों का उजड़ा आशियाना दोबारा खड़ा हो सके.




