जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके की पुलिस ने मुसाबनी में हुई हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है. जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने संवाददाता सम्मेलन कर इसका खुलासा किया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी मुसाबनी के तुमांगकोचा पाथरगोड़ा के रहने वाले 31 वर्षीय रुईदास सबर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किये गये गमछा को बरामद किया गया है. इसके अलावा स्टील का करछुल भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने अपने ही भाई की हत्या की थी. मुसाबनी थाना क्षेत्र के पाथरगोड़ा गांव के तुमांगकोचा टोला में एक व्यक्ति की संदिग्ध रुप से मौत हो गयी थी. उक्त सूचना थाना स्तर के वरीय अधिकारियों को जब दी गयी थी तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिमें पाया गया कि काफी चोटें मृतक को आयी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस ने अनुसंधान किया तो मालूम चला कि मृतक रुबा सबर है, जिसका अपने ही भाई रुईदास सबर के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था. इसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था. इसको लेकर रुईदास सबर से पूछताछ की गयी, जिसके बाद पूरे कांड का खुलासा हो गया. रुईदास ने अपने अपराध को स्वीकार किया और बताया कि चचेरा भाई स्वर्गीय निरंजन सबर के श्राद्धभोज में मटन को बनाने की बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच मारपीट हो गयी थी, जिसमें रुईदास सबर ने अपने भाई रुबा सबर की हत्या कर दी. अभियुक्त रुईदास सबर की निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक करछुल (कलछी स्टील का) को बरामद किया गया. उसने बताया कि उसी से उसने पीटकर अपने ही भाई की हत्या कर दी थी.







